*कानपुर
- क्रिकेट एसोसियेशन के हेमन्त अवस्थी अण्डर-19 टीम में चयनित*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
कानपुर 05 अक्टूबर
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन जूनियर चयन समिति द्वारा वीनू
मांकड ट्राफी के लिये घोषित 17 सदस्यीय टीम में कानपुर
क्रिकेट एसोसियेशन के हेमन्त अवस्थी का चयन हुआ है। टीम की
कमान भवी शर्मा को दी गई है । टीम में 5 नेट बॉलर को भी स्थान दिया गया है । उत्तर प्रदेश टीम का पहला मैच 8 अक्टूबर
को पुडुचेरी में होगा ।
हेमन्त के चयनित होने पर यू0पी0 टी-20 गवर्निंग काउंसिल चेयरमैन
डा० संजय कपूर, के०सी०ए० अध्यक्ष संजय तिवारी एवं सचिव दिनेश
कटियार ने बधाई देते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये इनसे अच्छे प्रर्दशन की उम्मीद की है ।
*कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट*






Total Users : 1212318
Total views : 5520464