नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी (IAS) ने कार्यभार किया ग्रहण।

अमेठी। नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी (IAS) ने जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी अमेठी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। नवागत जिलाधिकारी 2017 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी हैं, इससे पूर्व वह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) इन्वेस्ट यूपी (Invest UP) एवं यूपीडा (UPEIDA) लखनऊ, नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमरोहा के पद पर कार्यरत थे। नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






Total Users : 1211837
Total views : 5518764