अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 मुकदमों में वांछित चल रहा गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर आशीष दुबे पुत्र राजाराम दुबे निवासी गड़ेरी थाना संग्रामपुर को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत क्षेत्र में तलाश वांछित/संदिग्ध के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना संग्रामपुर व अमेठी पर चोरी, मारपीट, गैगेंस्टर एक्ट व गुण्डा एक्ट सहित कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर रही है।






Total Users : 1210548
Total views : 5516927