80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी को प्रशंसा चिन्ह ‘गोल्ड’ प्रदान किया गया तो वहीं एसपी अमेठी सरवणन टी द्वारा सराहनीय कार्य कर अमेठी पुलिस का मान बढ़ाने वाले अधि0, कर्म0गण को विभिन्न पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


एसपी सरवणन टी. द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स अमेठी में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं । इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं तथा प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पूरे पुलिस बल का प्रतिनिधित्व करता है । उसके द्वारा किया गया सराहनीय कार्य एवं व्यवहार न केवल उसके व्यक्तिगत मान-सम्मान को बढ़ाता है, बल्कि सम्पूर्ण पुलिस बल के गौरव को भी बढ़ाता है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए निम्न अधिकारी/कर्मचारीगण को विभिन्न पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया—

श्याम नारायण पाण्डेय, निरीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल — राष्ट्रपति पदक (26.01.2025 के अवसर पर), सराहनीय सेवाओं के लिए ।
धीरेन्द्र कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर — केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक वर्ष-2024, उत्कृष्ट विवेचना निस्तारण के लिए ।
धीरेन्द्र कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर — पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर), सराहनीय कार्यों के लिए ।
विवेक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना — पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (गोल्ड), उत्कृष्ट कार्यों के लिए ।
पंकज कुमार द्विवेदी, निरीक्षक, प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ — सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवाओं के लिए ।
रूपक कुमार सिन्हा, रेडियो निरीक्षक, रेडियो शाखा — पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर), सराहनीय कार्यों के लिए ।
शेख नईम, उपनिरीक्षक ना0पु0, थाना जगदीशपुर — सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवाओं के लिए ।
जगराम यादव,* आरक्षी ना0पु0, थाना पीपरपुर — पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर), सराहनीय सेवाओं के लिए।
यू0पी0-112 के अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र— (पुलिस महानिदेशक यूपी 112 द्वारा प्रदत्त)
हरिओम उपाध्याय, मुख्य आरक्षी ना0पु0, यूपी-112, पीआरवी-5344 — सराहनीय कार्य के लिए ।
श्रीमती प्रमीला तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी, यूपी-112, पीआरवी-5344 — सराहनीय कार्य के लिए ।
कौशिक सिंह, आरक्षी ना0पु0, यूपी-112, पीआरवी-5344 — सराहनीय कार्य के लिए ।
पवन कुमार सरोज, होमगार्ड चालक, यूपी-112, पीआरवी-5344 — सराहनीय कार्य के लिए ।
शिवम कुमार, आरक्षी ना0पु0, यूपी-112, पीआरवी-5000 — न्यूनतम रिस्पांस टाइम के लिए ।
शिवशंकर तिवारी, होमगार्ड चालक, यूपी-112, पीआरवी-5000 — न्यूनतम रिस्पांस टाइम के लिए ।
अनुज सिंह, आरक्षी ना0पु0, यूपी-112, पीआरवी-5000 — न्यूनतम रिस्पांस टाइम के लिए ।
बृजेश पाल, होमगार्ड चालक, यूपी-112, पीआरवी-5000 — न्यूनतम रिस्पांस टाइम लिए।
अति उत्कृष्ट पदक से सम्मानित— ( गृह मंत्रालय भारत सरकार)
निरीक्षक श्री धीरेन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर ।
मु0 आ0 जसवंत कुमार यादव, थाना शिवरतनगंज ।
मु0आ0 लक्ष्मी नारायण यादव, थाना फुरसतगंज।
उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित— ( गृह मंत्रालय भारत सरकार)
उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इन्हौंना ।
मु0आ0 प्रशान्त कुमार मिश्र, प्रधान लिपिक शाखा ।
मु0आ0 दिलीप कुमार सिंह, प्रधान लिपिक शाखा ।
मु0आ0 वेद प्रकाश, स्था0 बाराबंकी ।
मु0आ0 शशि कुमार, पेशी तिलोई।
मु0आ0 निर्भय सिंह, एपीओ सुलतानपुर ।
मु0आ0 भारत भूषण सिंह, वाचक कार्यालय ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा जनपद के उक्त के अतिरिक्त विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में नियुक्त जनपद स्तर पर सराहनीय कार्य करने वाले कुल 130 अधिकारी/कर्मचारीगण प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया । पुलिस लाइन में नियुक्त स्वच्छकगण को उनके सराहनीय कार्य के लिए अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।







Total Users : 1210548
Total views : 5516927