आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष भारत भूषण संखवार सैकड़ों समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। आजाद समाज पार्टी के कानपुर जिलाध्यक्ष भारत भूषण संखवार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की उपस्थिति में उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर भारत भूषण संखवार ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सामाजिक न्याय की विचारधारा, शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज तथा “मोहब्बत की दुकान” के संदेश से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना जनता के बदलते राजनीतिक रुझान का संकेत है।इस दौरान कानपुर नगर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय, कानपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष नौशाद आलम तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के पूर्व प्रदेश को-ऑर्डिनेटर धवल पाण्डेय सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस नेताओं ने भारत भूषण संखवार एवं उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment