
अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव नुआवां में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तालाब किनारे भैंस चरा रहे युवक और उसकी मां की तालाब में डूबने से मौत हो गई। संयोग से वहीं मौजूद तीसरा बेटा मां और भाई को डूबता देख हल्ला गुहार मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डूब रहे मां बेटे को तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी अमेठी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नुआवां गांव का दीपक विश्वकर्मा (22) बुधवार को दोपहर बाद गांव के बाहर तालाब किनारे भैंस चरा रहा रहा था। शाम को घर वापस लौटने के समय उसकी भैंस बगल में स्थित तालाब में चली गई। दीपक ने भैंस निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन जब भैंस बाहर नहीं निकली तो उसे निकालने के लिए दीपक तालाब में उतर गया। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दीपक डूबने लगा तो तालाब के बगल रही उसकी मां बेटे दीपक को बचाने के लिए तालाब में उतर गई। बताया जाता है कि JCB से खुदा हुआ तालाब गहरा था जिसमें मां बेटा दोनों डूबने लगे।
मां और भाई को डूबता देख वहीं मौजूद मौजूद भाई आदर्श (15) ने हल्ला गुहार मचायी तो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह से डूब रहे मां बेटे को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल निजी साधन से सीएचसी अमेठी पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। गांव में एक ही परिवार के दो कि मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि मृतका के तीन बेटे हैं जिसमें बड़े बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा आदर्श (19) अभी कुछ महीने पहले ही रोजगार के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी है, शव को पीएम के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928