सहारा जीवन न्यूज़
अमेठी।कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कार्य सरकार और प्रशासन को पहले ही कर लेना चाहिए था, उसे छात्रों को आंदोलन के माध्यम से पूरा करवाना पड़ा। उन्होंने इसे सरकार की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल बताया।
सांसद ने कहा कि छात्रों को अपने अधिकारों और मांगों के लिए सड़क पर उतरना पड़ा, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते सरकार ने जिम्मेदारी निभाई होती तो मासूम बच्चों को आंदोलन का रास्ता नहीं अपनाना पड़ता।
किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि लोक सभा मे विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पूरी ईमानदारी से छात्रों के साथ खड़े रहे, लोकतंत्र में जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन जब सरकार अपने दायित्वों से पीछे हटती है तो आम लोगों, यहां तक कि छात्रों को भी संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इसे सरकार पर विपक्ष के बड़े हमले के रूप में देखा जा रहा है।







Total Users : 1210548
Total views : 5516927