अमृत सरोवर पर हुआ वृहद वृक्षारोपण, नोडल अधिकारी सहित डीएम व एसपी ने लगाए पौधे

SHARE:


अमेठी। प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विकासखंड सिंहपुर की ग्राम पंचायत जयनगरा स्थित अमृत सरोवर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी एवं महानिदेशक श्रीमती चैत्रा वी. ने सहभागिता करते हुए पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। अधिकारियों ने अमृत सरोवर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
नोडल अधिकारी श्रीमती चैत्रा वी. ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर जनपद को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट : सहारा जीवन न्यूज, अमेठी

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई