
गौरीगंज, अमेठी। जनपद अमेठी में रविवार को वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत सभी थाना परिसरों एवं नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान जनपद के पुलिसकर्मियों ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए 7200 से अधिक पौधे लगाए।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने मीडिया को दी गई बाइट में कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने इस अभियान को जनभागीदारी का रूप देते हुए सभी थानों और पुलिस लाइन में पौधरोपण कराया है।
एसपी अमेठी ने बताया कि लगाए गए पौधों में छायादार, फलदार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभाग द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी निगरानी के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।
रिपोर्ट : सहारा जीवन न्यूज, अमेठी







Total Users : 1210549
Total views : 5516928