गौरीगंज में हैवेल्स स्टैंडर्ड शोरूम का उद्घाटन, विधायक राकेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

SHARE:

गौरीगंज, अमेठी। नगर के पार्वती इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक (शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज एवं हनुमान मंदिर के निकट) में हैवेल्स स्टैंडर्ड शोरूम का शुभारंभ विधायक राकेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।
शोरूम के संचालक अविनाश मौर्या ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हैवेल्स विद्युत उपकरणों के क्षेत्र की देश की अग्रणी कंपनियों में शामिल है और अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि अब अमेठी के उपभोक्ताओं को हैवेल्स के ऑरिजिनल विद्युत उत्पाद उचित मूल्य पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर सेवा और भरोसेमंद सामान का लाभ मिलेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment