पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज टीकर माफी में हुआ वृक्षारोपण

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़


अमेठी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, टीकर माफी के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार (पीईएस) सहित डॉ. अब्दुल हमीद, धनंजय पांडेय, मनीष कुमार ओझा, वृक्षारोपण अधिकारी विकास तिवारी, महेंद्र कुमार पाल, सरिता अग्रहरी, राहुल राव गौतम शिलाम अवनीश अरुण मौर्य, जितेंद्र कुमार यादव एवं बलराम की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़ लगाना जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि हमें इन्हीं से प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन, पशु-पक्षियों और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व के लिए भी अनिवार्य हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment