सहारा जीवन न्यूज़
जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, समाजसेवियों ने लिया सेवा का संकल्प
जोधपुर। स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह की पावन स्मृति में डॉ. फतेह सिंह भाटी के नेतृत्व में मासिक भोजन सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सरदार त्रिलोक सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा, मानवता और समाज कल्याण के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकम चंद परिहार, प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा, जिला अध्यक्ष रशीद खान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह खींची, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीषा राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गेहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव, समाजसेवी हेमंत मौर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा वडेरा, जयदीप सिंह सलूजा सहित अस्पताल के समस्त नर्सिंगकर्मी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सद्भाव और प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928