
अमेठी। अमेठी स्थित रेंजर्स क्लासेस में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पूर्व मंत्री डॉ. अमिता सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. अमिता सिंह ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये युवा भविष्य में समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर रेंजर्स क्लासेस के शिक्षक एवं संचालक गोलू सोनी, अमरेन्द्र शाक्य एवं कुलदीप कश्यप से भी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके सराहनीय प्रयासों पर चर्चा हुई। डॉ. अमिता सिंह ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान करने में उनका योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928