अमेठी के बाहापुर में जन संवाद कार्यक्रम, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा

SHARE:

 

अमेठी। “आपका सेवक, आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत अमेठी विधानसभा क्षेत्र के बाहापुर गांव में अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने स्थानीय नागरिकों एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम कमलेश शुक्ला के निवास पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी की प्रेरणा से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और आमजन की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए कार्य करना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।
इस अवसर पर मदन पाठक (प्रधान प्रतिनिधि बाहापुर), लल्लू सिंह, आशीष शुक्ल, श्रीराम शुक्ल, संतोष तिवारी, रामसुंदर मिश्रा, सत्यम सिंह, सूर्यनाथ शुक्ला, इंद्र कुमार शर्मा, हंस शुक्ला, राम शंकर पांडेय, रविकुमार वर्मा, मंगरू सरोज, मोहनलाल, विकास तिवारी, आशीष तिवारी एवं रोहनलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment