अमेठी में लापरवाही बनी मौत का कारण, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

SHARE:

अमेठी। जनपद के जगदीशपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले लगभग दो माह से सड़क के बीचों-बीच निकली सरिया को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही के कारण एक साइकिल सवार युवक सरिया में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने तथा दोषी निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विजय विक्रम सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती और दोषियों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment