सहारा जीवन न्यूज 
अमेठी। जनपद की पुलिस चौकी टीकरमाफी में नवागत चौकी इंचार्ज सौम्य कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल टीकरमाफी बाजार के पदाधिकारियों, व्यापारियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।बैठक की शुरुआत नवागत चौकी इंचार्ज सौम्य कुमार जायसवाल के स्वागत कार्यक्रम से हुई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल टीकरमाफी बाजार के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव एवं बाजार के व्यापारियों तथा क्षेत्र की जनता की ओर से उनका माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया गया।बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा एवं बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र के चौराहों एवं तिराहों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके।
इसके अलावा व्यापारियों से अपील की गई कि वे सड़क की पटरी छोड़कर लगभग तीन मीटर दूरी पर दुकान लगाएं, ताकि ग्राहकों को वाहन खड़ा करने में सुविधा हो और आवागमन बाधित न हो। बाजार क्षेत्र में सड़क खाली रखने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में टीकरमाफी बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापार संचालन में सुविधा मिलेगी।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी। बैठक में सतीश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल , डीके यादव पूर्व बीडीसी संतोष गुप्ता प्रेमचंद्र गुप्ता पवन तिवारी सहित अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहे।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928