ll अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll
अमेठी में प्रेमी की सरेबाजार पिटाई | Girlfriend के सामने जमकर मारपीट | Viral Vide


पूरा वायरल वीडियो
अमेठी में इश्क का ऐसा ‘क्लाइमेक्स’ आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने पहले खुद बरसाए थप्पड़, लेकिन कुछ ही देर में कहानी पलट गई… और फिर जो हुआ, वो कैमरे में कैद हो गया। सरेबाजार हुई इस पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार, गुस्सा और बदले की कहानी सरेआम देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि एक युवती अपने मामा के घर बदलापुर गांव आई थी। मंगलवार को वह अपने मामा के साथ मिश्रौली बाजार पहुंची तभी वहां उसका प्रेमी भी पहुंच गया। प्रेमिका को किसी और युवक के साथ देखकर प्रेमी का गुस्सा फूट पड़ा…
और बिना कुछ समझे उसने युवक को ही दूसरा प्रेमी मान लिया और सरेआम थप्पड़ों की बारिश कर दी हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया लेकिन थोड़ी ही देर में पिटे युवक के परिजन बाजार पहुंच गए और फिर शुरू हुआ असली ‘एक्शन’। युवती के प्रेमी को लाठी-डंडों और लात- घूसों से जमकर पीटा गया।
इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए बीच में आई लेकिन वह भी मारपीट की चपेट में आ गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक माफी मांग रहा है… मदद की गुहार लगा रहा है लेकिन आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल वीडियो की ancnews24x7 व दैनिक सहारा जीवन पुष्टि नहीं करता है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928