सहारा जीवन न्यूज 
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कान्यकुब्ज मंडल मुंबई द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2026 का भव्य विमोचन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विमोचन समारोह के दौरान आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं मंत्री अजय अ. शुक्ल की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मंडल की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण बताया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंडल द्वारा प्रकाशित यह वार्षिक कैलेंडर 2026 समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रगति का प्रतीक माना जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह कैलेंडर वर्षभर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन में मार्गदर्शक की भूमिका






