तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार थाना अजनर पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

SHARE:

  1. तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
    थाना अजनर पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
  2. ब्यूरों चीफ अभिनय सिंह चंदेल महोबा
  3. महोबा। जनपद में अवैध शस्त्र व कारतूस की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजनर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
  4. पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजनर सुभाषचन्द्र द्वारा गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक ऋषी शुक्ला व कांस्टेबल महेन्द्र कुमार मौर्य की टीम ने ग्राम मवइया थाना अजनर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
    गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल राजपूत (28 वर्ष) पुत्र महेश राजपूत निवासी ग्राम पुरवा पनवाड़ी, थाना अजनर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
    बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना अजनर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Comment