अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाजार में किराना की दुकान पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड डालकर दुकान पर बैठी महिला रंजू कसौंधन पत्नी दिनेश उर्फ मिंटू कसौंधन के पास रहे एक झोले से कुल 310 पुड़िया गांजा बरामद किया जिसका कुल वजन 1 किलो 340 ग्राम निकला।
होली त्योहार के मद्देनजर अमेठी पुलिस क्षेत्र अवैध नशे के विरुद्ध “नशा मुक्त अमेठी” अभियान चला रही है। इसी क्रम में अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किराने की दुकान के अंदर झोले में रखी गांजा की 310 पुड़िया बरामद की है।







Total Users : 1210550
Total views : 5516934