कुएं में हाथ-पैर बंधा मिला युवक का शव पाँच दिन से था लापता हत्या की आशंका

SHARE:

कुएं में हाथ-पैर बंधा मिला युवक का शव पाँच दिन से था लापता हत्या की आशंक

ब्यूरों चीफ महोबा अभिनय सिंह चंद

होबा। 

थाना अजनर क्षेत्र के अर्घटमऊ गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कट्टू उर्फ माईयादीन (45 वर्ष) पुत्र अमान सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार 22 फरवरी 2026 को कट्टू के लापता होने पर उसके भाई जगत सिंह व भगवान दास ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार 27 फरवरी को चैकडैम के पास कुँए में उसका शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अजनर पुलिस थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र और पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड रबिकाँत गौड ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा है कि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजनर सुभाष चन्द्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पत्नि मानकुँवर का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के एक बेटी सरोज 19 दो बेटे चरन सिह 15 और जय हिन्द 11 है जिसमे सरोज की पिछले वर्ष शादी कर दी है

Leave a Comment