धोबी का कुत्ता न घर का रहा न घाट का ll अमेठी में सरकारी स्कूल मास्टर अपनी महिला शिक्षा मित्र के चक्कर में पत्नी को करेंट लगाकर मारा था ll गया जेल

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम (घूरे का पुरवा) मजरे लोहरता निवासी एक सरकारी स्कूल मास्टर अपनी महिला शिक्षा मित्र के चक्कर में अपनी विवाहिता पत्नी को करेंट लगाकर मार डाला और शोर कर दिया कि करेंट लगने से मौत हुई। 
घूरे का पुरवा मजरे लोहरता निवासी उमाकांत शुक्ल जामो में एक प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं। 5 साल पहले इनकी शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद जामो क्षेत्र में अध्यापक पद पर नियुक्ति हो गई। नियुक्ति के बाद उमाकांत शुक्ला का अपने ही स्कूल में तैनात एक शिक्षा मित्र से आंखे चार हुई तो पत्नी इन्हें बदसूरत नजर आने लगी। बात बात पर घर में कलह भी शुरू हो गई। इसी बीच उन्हें एक संतान भी हो गई फिर भी उमाकांत की हरकत कम न हुई।
पिछ्ले सप्ताह उमाकांत शुक्ला की पत्नी की वॉशिंग मशीन में करेंट उतरने से कपड़े धोने के दौरान मौत हो गई थी। पत्नी की मौत की सूचना पर मायके वाले वालो ने ससुरालियों पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज कर जांच शुरू करते हुए मृतका के पति उमाकांत को हिरासत में ले लिया था
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मृतका के घर पर जहां वाशिंग मशीन से करेंट लगना बताया गया था वहां से पुलिस को बिजली का तार दो टुकड़ों में, 1 टेप, 1 टेस्टर, 1 प्लास और और एक एक्सटेंशन बोर्ड पाया गया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त उमाकांत ने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त उमाकांत के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment