सहारा जीवन न्यूज 
अमेठी/सुल्तानपुर।डॉ0 जे0पी0 सिंह वरिष्ठ चिकित्सक सुल्तानपुर की पुत्रबधू, एवं संजीव कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती किरन सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय माधवपुर, विकास खण्ड गौरीगंज, जनपद अमेठी का राज्य अध्यापक पुरस्कार -2024 के लिए चयनित हुआ है। इस संबंध में जनपद सुल्तानपुर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक एवं कुटुंभ प्रबोधन के विभाग संयोजक डॉ जेपी सिंह ने बताया कि किरण सिंह शुरू से ही अपने कार्य के प्रति समर्पित ईमानदार और निष्ठावान अध्यापिका है,आज भी हमारा परिवार संयुक्त रूप से है जिसमें सत्तर से भी अधिक परिवार के लोग है। गौरतलब है कि जनपद सुल्तानपुर के अलहदादपुर निवासी ध्रुवराज सिंह की पुत्र बधू श्रीमती किरण सिंह की इस उपलब्धि पर परिवार के लोग डा पवन सिंह मलय सिंह आनंद सिंह अजय कुमार सिंह और उनके पति मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय अमेठी में कार्यरत संजीव सिंह ने खुशी का इजहार किया है।






Total Users : 1212324
Total views : 5520472