संवादाता मुकेश कुमार कौशल
अमेठी: शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सत्थिन चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का हुआ भव्य स्वागत बताते चले बहुत ही पुराने कांग्रेसी नेता रहे जुबेर अहमद उर्फ मन्नान प्रधान जो की राजीव गांधी व सोनिया गांधी के बहुत ही क़रीबी माने जाते थे मन्नान प्रधान के गुजर जाने के बाद कांग्रेस पार्टी का साथ देने के लिए उनका लड़का जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस के पद कार्यरत रहे मोहम्मद अमान उर्फ छोटू जो राहुल गांधी के बहुत क़रीबी है बचपन से राजनीति में सक्रिय रहे कई बार धरना प्रदर्शन व कांग्रेस पार्टी के रेली में शामिल रहे अगर बात ग्राम पंचायत विशम्भर पट्टी की जाए तो वर्तमान समय में ब्लॉक अध्यक्ष रहे मजीद अहमद उर्फ मज्जी जो की बहुत ही पुराने कांग्रेसी नेता माने जाते हैं व विशम्भर पट्टी के प्रधान प्रतिनिधि भी है सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल एक दल नहीं, एक विचारधारा है, जिसे बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को लेकर सजग रहते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।
व अपने कार्यकर्ताओं को ग़रीब और असहाय लोगों की मदद करने के लिए संगठन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।स्वागत कार्यक्रम में उपस्थिति रहे नेता रिहान गुजर जगदीशपुर,दीपक सिंह,बब्बन दिवेदी,प्रदीप सिंघल,वरिष्ठ व्यापारी सत्थिन रिजवान अहमद,खुर्सीद अख़्तर,वकील प्रधान ,मो ग़ुलाम,डॉ आसिफ अंसारी,मो इमरान,रियाज अहमद ,रामजस यादव ,मन्ना चौधरी,सुहेल अहमद आदि लोग मौजूद







Total Users : 1210549
Total views : 5516928