अस्मिता खेलो इंडिया योगासन सिटी लिग संपन्न पूरे झारखंड से 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग

SHARE:

रिपोर्ट संजय लाल सहारा जीवन न्यूज़ गिरिडीह :आज गिरिडीह के इनडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत चल रहे स्मिता खेलो इंडिया वूमेंस लीग का आयोजन किया गया जिसमें गिरिडीह के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में गिरिडीह कॉलेज की प्रोफेसर विनीता कुमारी, जीवा स्टेट प्रेसिडेंट पूनम सहाय,सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की रमनप्रीत सलूजा ,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सीसीएल डीएवी की वाइस प्रिंसिपल शबाना रब्बानी, के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड योगासन संघ के विपिन कुमार पांडे जी उपस्थित हुए सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

इसके बाद विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिए इस प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिडीह जिला योगासन संघ के राजेश जलन , बबलू सिन्हा ,संतोष शर्मा, अमित स्वर्णकार ,सोनी कुमारी, मुक्त कुमारी, पुष्पा शक्ति,नितेश नंदन, रोहित श्रीवास्तव ,आकाश स्वर्णकार, उत्कर्ष गुप्ता, दयानंद जायसवाल, अनिल सिंह, हर्ष सिंह राजपूत , बी एन सहाय का अहम योगदान रहा।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment