रिपोर्ट हरिपाल सिंह रिपोर्टर
थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली जनूबी में गृहक्लेश के चलते मायके में रह रही विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली स्वजनों ने लगाए पति पर हत्या के आरोप ।
थाना छाता के गांव तरौली जनूबी में पूजा की शादी सात वर्ष पूर्व आगरा जनपद के थाना अछनेरा के गांव साधन में गब्बर के साथ हुई थी गृह कलेश के चलते पूजा दो माह से तीन बेटियों सहित अपने मायके तरौली में रह रही थी 2 दिन पहले पति भी गब्बर पत्नी के पास गांव तरौली रुका हुआ था । शुक्रवार को पूजा की मां और उसके भाई मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर दोनों पति -पत्नी थे। शाम 6:00 बजे पंखे के हुक पर चुन्नी का फंदे पर लटकी देख पूजा की बेटी की चीख निकल गई । आवाज सुनकर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो पूजा फंदे लटकी हुई थी। ग्रामीणों ने पूजा के शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी । मौके पर छाता पुलिस पहुंचकर घटना की जांच में जुटी ।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478