महोबा l
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक न्यू इंडिया मार्केट मिल्कीपुरा में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई l जिसमें मुख्य बिंदु पीडीए पंचायत में व्यापारियों की अधिक से अधिक सहभागिता ओर व्यापारी जागरूकता अभियान चलाने पर जोर, अतिक्रमण के नाम पर खुदरा दुकानदारों की परेशानी पर चर्चा , शहर में वनवे की वजह से दुकानदारों व बुजुर्ग व बीमार असहाय लोगो को रिक्शा न चलने से होती है परेशानी जिससे रिक्शा चालकों को मिले वनवे में छूट दुकानदारों व रिक्शा चालकों को आये दिन होना पड़ता है यातायात पुलिस के दुर्व्यवहार का शिकार ऑनलाइन चालान से परेशान हो चुके है नगर के दुकानदार व रिक्शा चालक, पॉलीथिन के नाम पर छोटे दुकानदारों का किया जाता है उत्पीड़न और बड़ी फैक्टरियों में नही होती कोई कार्यवाही सिर्फ छोटे दुकानदारों को ही बनाया जाता है चालान काटकर निशाना ,ऑनलाइन व्यापार से पूरा खुदरा व्यापार हो रहा है चौपट सरकार को ऑनलाइन व्यापार पर लगाम लगाना चाहिए l इस मासिक बैठक में शहर में वनवे के नाम और हो रहे ऑनलाइन चालान का मुद्दा छाया रहा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने कहा कि जिस तरह यातायात पुलिस द्वारा आम दुकानदारों व गरीब रिक्शा चालकों का वनवे के नाम और फोटो खेचकर किया जाता है ऑनलाइन चालान उससे वेवजह पड़ रहा है आम लोगो पर आर्थिक बोझ वेवजह चालान के डर व परेशानी की वजह से व्यापार में आई भारी गिरावट रिक्शा न चलने की वजह से बुजुर्ग बीमार व असहाय लोगो को होती है परेशानी इसलिए रिक्शा चालकों को शिफ्ट के हिसाब से छूट दिया जाए l प्रताप कुशवाहा ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार पर लगे प्रतिबंध नही तो लोकल के दुकानदार पहुँच जाएंगे भुखमरी की कगार पर योगेश यादव योगी ने कहा कि समाजवादी सरकार में ही व्यापारियों का हित है 3/7 जैसे काले कानून व इंसपेक्टर राज तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने खत्म करने का काम किया था l सभासद यस चौरसिया सोनू ने कहा कि व्यापारी जन पंचायत से ही पीडीए सरकार बनेगी ओर व्यापारियों का भला भी पीडीए सरकार करेगी l राजकुमार वर्मा एडवोकेट ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के हिसाब से प्रतिबंधित है लेकिन बड़ी कंपनियों की पैकिंग सामग्री के लिए छूट ओर छोटे दुकानदारों के लिए अभिशाप बन गयी है कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए l समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू , जलील पठान जिला सचिव, सभासद यश चौरसिया सोनू ,योगेश यादव योगी, प्रताप कुशवाहा समाज सुधारक ,साजिद अली नगर अध्यक्ष, राजकुमार वर्मा एडवोकेट, धर्मेंद्र अतरौलिया जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा, बाबूलाल कुशवाहा जिला सचिव, हेमंत शर्मा , अनीस खान ,असीस गुप्ता , सोनू कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा आदि समाजवादी विचारधारा के लोग उपस्थित रहे l
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478