महोबा l
थाना महोबकंठ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सौरा निवासी अनिल कुमार अनुरागी पुत्र अमान बाबू अनुरागी ने थाना महोबकंठ पर समय लगभग 7:30 बजे सूचना दी कि वह अपनी पत्नी जयदेवी अनुरागी के साथ मंदिर दर्शन हेतु गए थे l इसी दौरान उनकी पत्नी का पॉकेट बैग, जिसमें एक सोने का हार कीमत लगभग 1,80,000, एक सोने की जंजीर कीमत लगभग 55,000, एक जोड़ी चांदी की पायल कीमत 10,000 लगभग तथा चांदी की बिछिया गिर गया है और कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी सौरा थाना महोबकंठ उ0नि0 नरेश चन्द्र निगर मय हमराह कां0 राहुल द्वारा तत्काल सक्रिय होकर खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा ग्राम सौरा के पास हाइवे किनारे से उपरोक्त कीमती सामान सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात पीड़ित अनिल कुमार अनुरागी व उनकी पत्नी जयदेवी को थाने पर बुलाकर ससम्मान समस्त सामान सुपुर्द किया गया।पीड़ित दंपत्ति द्वारा जनपद पुलिस की संवेदनशीलता, ईमानदारी और त्वरित कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हार्दिक आभार प्रकट किया गया। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा व सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। इस प्रकार की त्वरित कार्यवाही पुलिस की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212331
Total views : 5520480