रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
कटका थाना पुलिस ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ऑटो लिफ्टिंग में शामिल चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। आरोपियों के कब्जे से कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। कटका थानाध्यक्ष प्रेमचंद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की। गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ भी सामने आई हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन चोरों ने चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए कई फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर रखे थे। पुलिस ने बरामद सभी वाहनों की पहचान कर संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर वाहन मालिकों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से न सिर्फ वाहन चोर गिरोह पर लगाम लगी है, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212331
Total views : 5520481