जल भराव से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी 

SHARE:

देल्हूपुर । छितपालगढ़ बाजार से मानधता जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले बैशपुर बाजार में जल भराव होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार से गुजरते समय जब कोई वाहन आते जाते हैं तो बाजार बासियों सहित राहगीरों लोगों की परेशानियां अधिक हो जाती है।उसी कीचड़ में लोग गिर जाते हैं, उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। सड़क के दोनों तरफ बनी नालियां जाम है। पानी बाहर नहीं निकल पाता। वहां की सड़क दवी हुई हैं।क्षेत्र के शिव कुमार यादव,मो अनस , इजहार हाफी, संदीप यादव,नीरज पाल,मो सहबान,मुकीम अंसारी,मो हफीज,मो अफसर सहित बाजार वासियों ने जल जमाव की समस्या-से निजात दिलाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment