लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश | मोहम्मद असलम
देवकली रोड स्थित RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) में आज सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) बैंक मित्रों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बैंक मित्रों को बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे – प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और अटल पेंशन योजना (APY) की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में बैंक मित्रों को क्षेत्रीय नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ने, ऋण की लीड तैयार करने और अपने व्यवसायिक आय में वृद्धि के अवसरों को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण सत्र में विशेष रूप से इंडियन बैंक के बैंक मित्रों की भागीदारी अधिक रही। जिले में इंडियन बैंक अग्रणी बैंक के रूप में कार्य कर रही है, अतः अधिक से अधिक नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से बैंक मित्रों को शिक्षित किया गया।
कार्यशाला में सीएससी राज्य कार्यालय से श्री शशि कान्त (प्रबंधक), श्री इंद्रा कुमार शुक्ला (क्षेत्रीय वरिष्ठ प्रबंधक), श्री चन्द्र प्रकाश सिन्हा (FI कोऑर्डिनेटर), श्री विवेक अस्थाना व श्री अमरीश कुमार वर्मा (जिला प्रबंधक) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुल 30 बैंक मित्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उनकी आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को लेकर गहन चर्चा व प्रशिक्षण दिया गया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212324
Total views : 5520472