बल्दीराय, सुल्तानपुर:
जेष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को क्षेत्र में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे भरसैयां, बहुरावां, देहली, बघौना, बल्दीराय, पारा, वल्लीपुर, रसूलपुर समेत आसपास के गांवों में भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
भक्तों ने इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी की विशेष आराधना की। 42 से 44 डिग्री सेल्सियस की प्रचंड गर्मी के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। चौराहों और बाजारों में जगह-जगह शरबत वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचाई गई। यह सेवा कार्य लोगों में पुण्य कमाने और सामाजिक सहयोग की मिसाल बन गया।
इस धार्मिक आयोजन में कालिका यादव, जय प्रकाश यादव, कल्लू यादव, राजधर शुक्ला, बब्बू, वीर प्रताप मौर्य समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से ओतप्रोत कार्यक्रम में भाग लिया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468