गिरिडीह (सहारा जीवन न्यूज़)।
नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के संयुक्त तत्वावधान में आज नवजीवन नर्सिंग होम परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 46 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलने की उम्मीद है।
रक्तदान करने वालों में कई समाजसेवी, डॉक्टर और संस्थानों के कर्मी शामिल रहे। रक्तदाताओं में डॉ नीरज सिन्हा, डॉ हेमंत कारपेंटर, सतविंद्र सिंह सलूजा, अभिषेक बगेड़िया, स्वाति बगेड़िया, अनित खंडेलवाल, राखी कोहली, गीत सलूजा, सिद्धार्थ गौरिसरिया, सिद्धार्थ जैन समेत नवजीवन और अतिबीर संस्थानों के कर्मियों ने भाग लिया। इस मौके पर समरथ ने पहली बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक पहल की।
नवजीवन नर्सिंग होम की निदेशक स्वाति बगेड़िया ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह शिविर नवजीवन के फाउंडर स्व. डॉ दीपक बगेड़िया द्वारा शुरू की गई परंपरा का हिस्सा है, जिसे हम हर वर्ष निभा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर से संग्रहित रक्त थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों और अन्य जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होती है।
शिविर में रेड क्रॉस गिरिडीह के चेयरमैन सह ब्लड बैंक सचिव अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने नवजीवन और रोटरी क्लब की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, “गिरिडीह का एकमात्र रक्त केंद्र इस समय रक्त की कमी से जूझ रहा है। इस शिविर से मिली रक्त यूनिट्स से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकेगी।”
शिविर को सफल बनाने में जोरावर सलूजा, उज्ज्वल सिद्धार्थ, डॉ शोहेल अख्तर, चरणजीत सिंह सलूजा (उप चेयरमैन, रेड क्रॉस), डॉ निकिता गुप्ता (सह सचिव), मदन लाल विश्वकर्मा, संत कुमार, रंजीत कुमार, आनंद कुमार, सुधीर कुमार और राजेश कुमार समेत कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468