अम्बेडकरनगर ।
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर में पुरानी तहसील तिराहे का नामकरण अब एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहा कर दिया गया है। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नामकरण समारोह संपन्न हुआ विक्रमादित्य सिंह अकबरपुर तहसील के सुल्तानपुर गांव के निवासी थे। वे 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में उनकी पत्नी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इससे पहले इस स्थान को तहसील तिराहा के नाम से जाना जाता था। पूर्व जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने यहां सैनिकों की मूर्ति स्थापित की थी। समारोह में कर्नल सुनील त्रिपाठी, कर्नल बी. के. शुक्ला, भूतपूर्व सैनिक हरिश्चंद्र यादव और सूरज जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विक्रमादित्य सिंह के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय लोगों ने तिराहे के नामकरण को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928