चैन स्नैचिंग के गैंग बोलेरो छोड़ कर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस 

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय।अम्बेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र चैन स्नैचिंग गैंग के लोगों ने बोलेरो छोड़ फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार कटोखर की दो नकाबपोश महिलाएं ऑटो रिक्शा पर बैठ कर टाण्डा के लिए के लिए रवाना हुई तो उसी ऑटो में तीन चार अन्य महिलाये भी बैठ गई और इसी बीच नकाबपोश महिला की चैन पार कर दिया लेकिन उसकी जानकारी पीड़िता को टाण्डा पहुंचने के बाद हुई। पीड़िता ने आनन-फानन में तत्काल दूसरा ऑटो पकड़ कर वापस घर के लिए लौटी तो कटोखर यूनियन बैंक के पास बोलोरो संख्या यूपी 50 एएन 2333 पर कुछ महिलाएं बैठी थी और एक मोटी महिला बाहर थी जिसको पीड़िता ने पहचान कर अपनी चैन मांगने लगी। इस बीच हंगामा देख गैंग की एक महिला ने पीड़िता की चैन वापस कर दिया लेकिन मौके भीड़ बढ़ते देख चैन स्नेचिंग गैंग की महिलाएं बोलोरो को छोड़ कर फरार हो गई। सूचना पर पहुंची हंसवर पुलिस ने बोलोरो को अपने कब्जे में ले कर शातिर गैंग की महिलाओं की तलाश शुरू कर दिया।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment