रिपोर्ट – प्रेमचंद श्रीवास्तव, सहारा जीवन न्यूज़ सुल्तानपुर।
सिरातुलमुस्तकीम डिग्री कॉलेज लोलेपुर में अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में जिले के 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। ये सभी छात्र सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले थे।
समारोह के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिशुंडी रहे, जिन्होंने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ट्रस्ट के संस्थापक अधिवक्ता एमएच खान अल गौरी ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट जरूरतमंद छात्रों की हर संभव सहायता करेगा। सीनियर अधिवक्ता अब्दुल करीम ने बताया कि ट्रस्ट के संरक्षक एमएच खान और अधिवक्ता मोहर्रम अली छात्रों की शिक्षा और फीस के लिए व्यक्तिगत प्रयास करते हैं। अधिवक्ता मोहर्रम अली ने स्पष्ट किया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को ट्रस्ट आगे भी सहयोग देता रहेगा। सम्मानित होने वालों में सुल्तानपुर की सीबीएसई दसवीं टॉपर अदीबा खुर्शीद, बारहवीं टॉपर मोहम्मद शादाब, अमेठी की टॉपर अल्फिया बानो, जेई मेंस में चयनित ओन मोहम्मद, निलय पाण्डेय, कृतिका सिंह समेत 50 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर एडवोकेट रमाशंकर पांडेय, विशाल तिवारी, सैयद मोहम्मद जहीर ज़ैदी, एडवोकेट अब्बास अहमद खान, हारून अहमद, अजीम किदवई, शकील अहमद, सूर्यनाथ यादव, अखिलेश शुक्ला, अजय सिंह, मकबूल अहमद नूरी, पत्रकार आमिल सिद्दीकी और शायर डॉ. मन्नान सुल्तानपुरी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478