रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकरनगर में टांडा मार्ग स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के अंबेडकर छात्रावास में पीने के पानी के कंटेनर से मरी हुई छिपकली मिलने के बाद छात्रों में आक्रोश उत्पन्न हो। शुक्रवार रात छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के सभी सात से आठ छात्रावासों में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। छात्रों ने बताया कि छात्रावासों में लगाए गए आरओ प्लांट की समय-समय पर सफाई नहीं की जाती, जिससे पानी दूषित हो जाता है। शुद्ध पानी न मिलने के कारण छात्रों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है।छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की मांग की व उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478