पनवाड़ी ,महोबा
बुधवार देर शाम पनवाड़ी कस्बे में आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के साथ आई बारिश से कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और सड़क पर गिर पड़े, जिससे यातायात बाधित हुआ और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कस्बे की कई दुकानों के टीन-टप्पर उड़कर दूर जा गिरे। कुछ टप्पर बिजली की लाइनों पर जा गिरे, जिससे कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए और पोल से नीचे लटक गए। इससे क्षेत्र के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण रातभर पंखे और अन्य आवश्यक उपकरण बंद रहे, जिससे गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। वहीं, कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से मकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928