उन्नाव, उत्तर प्रदेश:
रविवार सुबह उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की कैसरबाग डिपो की बस की सामने से आ रहे एक ट्रक (कंटेनर) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
यह दुर्घटना हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित सुल्तानपुर गांव के पास हुई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सीएचसी गंजमुरादाबाद ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया, जिसे क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन से हटवाकर बहाल किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212318
Total views : 5520464