अमेठी।
रविवार सुबह अमेठी में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने भाग लिया। यह यात्रा आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से प्रारंभ होकर गांधी चौक और अम्बेडकर तिराहा होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।
इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का उत्सव है।” उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। इसी उत्साह को साझा करने के लिए देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
यात्रा में स्कूलों के छात्र, शिक्षक, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर गोविंद सिंह, हरीश सिंह, अखंड प्रताप सिंह और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी भी उपस्थित रहे।
देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंजती यह यात्रा पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गई। समापन के दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212321
Total views : 5520468