*नवीन सभागार में सिविल डिफेंस की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जिलाधिकारी द्वारा संपन्न हुई।*
*नागरिक सुरक्षा और आपात प्रबंधन सिविल डिफेंस को और अधिक सशक्त बनाने की पहल!*
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सिविल डिफेंस की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सिविल डिफेंस की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए इसे और अधिक सक्रिय, तकनीकी रूप से दक्ष एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
प्रमुख बिंदु:
आपात प्रबंधन में तत्परता किसी भी आपदा या आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और राहत कार्यों हेतु वार्ड स्तर पर स्वयंसेवकों की सक्रियता बढ़ाई जाए। जन-जागरूकता व सहभागिता: नागरिकों में सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन को लेकर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
प्रशासनिक समन्वय आगामी त्योहारों, प्रमुख आयोजनों व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो।
सेवा, समर्पण और सुरक्षा व संकल्प आदि विचारों पर चर्चा हुई l बैठक में जिलाधिकारी महोदय,उपजिलाधिकारी महोदय, चीफ वार्डन राजीव सिंह, डिप्टी चीफ वार्डन, उपनियंत्रण महोदया श्रीमती ममता रानी, विमलेश यादव, विष्णु कुमार शर्मा, व सभी डिवीजन के वरिष्ठ डिवीजनल वार्डन, डिप्टी डिविजनल वार्डन, स्टाफ ऑफिसर,घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन आदि लोग उपस्थित रहे
*कानपुर से राजेश निगम की खास रिपोर्ट*






Total Users : 1212318
Total views : 5520464