अमेठी में घर में लूट की कहानी निकली झूठी, युवती नेमेठी। जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में घर में घुसकर युवती से मारपीट कर गहने लूटने की सूचना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की जांच में लूट और मारपीट की घटना असत्य पाई गई। युवती ने खुद ही अपने गहने सुलतानपुर निवासी अपनी दोस्त खुशनुमा को दिए थे और बाद में बदमाशों द्वारा गहने लूटे जाने की सूचना पुलिस को दी थी।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को थाना इन्हौना पर सूचना मिली थी कि राजापुर गांव में दो बदमाश घर में घुस आए और आयशा पुत्री इजहार अहमद के साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे गहने लेकर फरार हो गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में घटना की जांच और खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आयशा ने अपने गहने अपनी दोस्त खुशनुमा को दिए थे। इसके बाद सुनियोजित तरीके से लूट की झूठी सूचना दी गई थी।
पुलिस ने आयशा और खुशनुमा की निशानदेही पर गहने बरामद कर लिए और उन्हें आयशा के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





Total Users : 1212318
Total views : 5520464