भाजपा जिला महामंत्री ने डीएम को सौंपा पत्र, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का उठाया मुद्दा
अमेठी। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर मां कालिका धाम जाने वाले मार्गों पर उगी झाड़ियों और वनस्पतियों की साफ-सफाई कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिलाधिकारी शशांक चौधरी को पत्र सौंपा है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के निर्देश पर जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि मां कालिका धाम जाने वाले मार्गों के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां एवं वनस्पतियां उग आई हैं, जिससे मार्ग संकरा और असुविधाजनक हो गया है। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शाम के समय अंधेरा होने पर मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों के कारण वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए मार्गों की साफ-सफाई कराया जाना आवश्यक है।
भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने जिलाधिकारी से मांग की कि आवश्यकतानुसार मार्ग की मरम्मत एवं साफ-सफाई कराकर श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। नवरात्रि पर्व को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया।






Total Users : 1212318
Total views : 5520464