JOSH की शुरुआत, टीबी मुक्त अमेठी के संकल्प को मिलेगी नई ताकत

SHARE:

JOSH की शुरुआत, टीबी मुक्त अमेठी के संकल्प को मिलेगी नई ताकत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा—जनपद को टीबी मुक्त बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी

अमेठी। जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से JOSH अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, लोगों को समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने तथा टीबी उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अमेठी को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच और नियमित उपचार के प्रति सजग किया जा सकता है।इस अवसर पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि JOSH अभियान के तहत गठित टीमों के माध्यम से युवाओं और स्वयंसेवकों को जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा। टीमें लोगों को टीबी की समय पर जांच कराने, उपचार का पूरा कोर्स करने तथा जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करेंगी।उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जोड़ना आवश्यक है।

कार्यक्रम में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दीपक सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और जनपद के प्रत्येक नागरिक को जागरूकता अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया। JOSH अभियान की शुरुआत को टीबी उन्मूलन की दिशा में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment