अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर रोड पर तिवारीपुर गांव के आगे पिकअप और बाइक में सामने से हुई जोरदार टक्कर से बाइक सवार और पिकअप चालक बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस ने बुरी तरह से घायल बाइक सवार को अपनी गाड़ी से तत्काल सीएचसी अमेठी भिजवाकर पिकअप चालक को ई रिक्शा से इलाज के सीएचसी अमेठी भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमेठी की तरफ से आ रही पिकअप से सामने से आ रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह से घायल होकर मरणासन्न हो गया। पिकअप सवार की पहचान अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बघवारिया गाँव का निवासी है लेकिन बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क के बाईं तरफ रहे गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकराकर रुक गई। अमेठी कोतवाली पुलिस की संवेदनशीलता की चर्चा लोग मौके पर ही करते दिखे।






Total Users : 1210549
Total views : 5516928