अमेठी के रामगंज में युवक का अपहरण ll दो के विरुद्ध नामजद तहरीर ll सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें जुटी

SHARE:

रामगंज में युवक को मारपीट कर किया गया अपहरण ll सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें जुटी
अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार के पास स्थित गांव मोहनपुर मजरे रामचंद्रपुर  निवासी छात्र मंगलवार को स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिन न तो वो स्कूल पहुंचा और न ही शाम को घर लौटा। बेटे के घर वापस नहीं पहुंचने प्राप्तियां परेशान हुए और तलाश शुरू कर दी। किसी ने परिजनों को बताया कि सुबह स्कूल जाए समय बाजार स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर पर दो युवकों रवि गुप्ता व शनि गुप्ता निवासीगण रामगंज बाजार ने उससे मारपीट करते हुए अपने साथ लेकर चले गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। 
पीड़ित चंद्रभान दुबे ने रामगंज थाने में तहरीर देकर रवि गुप्ता व शनि गुप्ता पर बेटे को मारपीट कर अपहरण करने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि 24 घंटे बाद भी बेटे का न मिलना किसी अनहोनी की तरफ भी इशारा कर रहा है। परिवार बेटे की तलाश में दर दर भटक रहा है।
सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर दी युवकों रवि व शनि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस की पांच टीमें युवक की सकुशल बरामदगी के लिए लगा दी गई है। शीघ्र ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment