
पटना/अमेठी। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक में आगामी 20 दिसंबर 2026 (रविवार) को नवी मुंबई के खारघर में आयोजित होने वाले विराट कायस्थ महासम्मेलन के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए। राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक कायस्थ समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।वर्चुअल बैठक में मुख्य न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन, पवन सक्सेना, नवीन जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुड़े। सभी ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक में आगामी महासम्मेलन को सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन बताया गया।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928