होटल अशोका में आयोजित हुआ गौरव जैन मैत्रेय का प्रीतिभोज समारोह 

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के सुपुत्र, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रवक्ता गौरव जैन मैत्रेय के विवाहोपरांत नई दिल्ली के होटल अशोका में प्रीतिभोज समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचकर अतिथियों ने नवविवाहित दंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। प्रीतिभोज समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर, सांसद प्रमोद तिवारी, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद धर्मेंद्र यादव, उद्योगपति एवं सांसद नवीन जिंदल सहित कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।
समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, यूपी प्रभारी राजेंद्र गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह,पूर्व विधायक प्रदीप माथुर,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमिताभ निगम अमित श्रीवास्तव त्यागी, अनुराग श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार उदय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार दुवे तथा  सहित सहारा जीवन के संपादक संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे, समारोह में शामिल अतिथियों ने गौरव मैत्रेय जैन एवं उनकी जीवनसंगिनी को नवजीवन की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रीतिभोज के दौरान राजनीतिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत की कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment