कांग्रेस सेवा दल की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, जल्द गठित होगी जिला कार्यकारिणी

SHARE:

लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस सेवा दल की बैठक जिला अध्यक्ष नंदकुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मध्य ज़ोन अध्यक्ष सोनू तिवारी विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए सोनू तिवारी ने कहा कि जिला अध्यक्ष नंदकुमार और कार्यकर्ता जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करें तथा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस सेवा दल का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा दल कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण संगठन है, जिस पर सभी कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नंदकुमार, ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम, उपाध्यक्ष महबूब अली खान, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सोहन दयाल, लतीफा, जब्बार अंसारी, लाल मोहम्मद, समीयुद्दीन, दिनेश कुमार, पवन कुमार, आकाश कुमार, छोटू शाक्य, अमेरिका प्रसाद, पुनीत, रिजवान, मोहम्मद दीन, पवन कुमार गौतम, आफताब अंसारी, रामपाल शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mohammad Aslam
Author: Mohammad Aslam

Leave a Comment