मुसाफिरखाना में शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 2027 चुनाव की तैयारियों का किया आह्वान

विजय यादव सहारा जीवन न्यूज़
मुसाफिरखाना, अमेठी। राष्ट्रीय राजमार्ग से लखनऊ वाराणसी दो दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर जाते समय मुसाफिरखाना मुख्य मार्ग पर स्थापित राजीव शुक्ला के पेट्रोल पंप स्थित माॅ फिलिंग प्वाइंट पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने उपस्थित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखें।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के अजय यादव बीडीसी सदस्य, मान सिंह यादव, अरविंद उर्फ लकी उपस्थित रहे। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।





Total Users : 1213852
Total views : 5522721